लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मानसून के कारण बढ़ी हुई आर्द्रता एवं अनुकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों की वजह से गन्ने की फसल में विभिन्न रोगों के संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए गन्ना विकास विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभागीय एडवाइजरी में कहा गया है कि किसानों को अपनी गन्ना फसल का नियमित निरीक्षण करने तथा रोगों के प्रारम्भिक लक्षण दिखाई देने पर तत्काल वैज्ञानिक एवं अनुशंसित नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है। यह भी कहा गया है कि समय रहते रोगों की पहचान एवं समुचित प्रबंधन से फसल को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

गन्ना शोध परिषद की सलाह उ.प्र. गन्ना शोध परिषद शाहझाँपुर की ओर से दी गई सलाह में कहा गया है कि लाल सड़न (रेड रॉट), पोक्का बोइंग, बैक्टीरियल टॉप रॉट एवं मुरझा (विल्ट) जैसे प्रमुख रो...