गन्ने में लगने लगा लाल सड़न रोग, किसान परेशान
अमरोहा, अगस्त 11 -- आम इंसानों की तरह फसलों में भी नित नई बीमारियां सामने आने लगी हैं। जिले की मुख्य फसल गन्ना में रेड रॉट यानी लाल सड़न रोग लगने लगा है। गन्ना लाल होने लगा है। लाल सड़न रोग से गन्ने की मिठास जाने का खतरा बना हुआ है। किसान परेशान हैं क्योंकि उनकी गन्ने की फसल इस रोग से प्रभावित है। किसानों को सतर्क रहने और समय पर रोग का उपचार विशेषज्ञों की मदद से करने की सलाह दी है। जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ना की खेती की जा रही है। यहां किसान बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करते हैं। इस साल भी एक लाख हेक्टेयर से अधिक रकवे पर किसानों ने गन्ने की फसल बोई है। हाईवे के किनारे या अन्य मार्गों के दोनों ओर गन्ने की हरी भरी फसल खेतों में लहलहा रही है। चीनी मिलों ने गन्ना पेराई की तैयारी भी शुरू कर दी है। मगर, जब गन्ना पकने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.