अमरोहा, मई 3 -- मई-जून माह में गन्ने की फसल में अंकुर बेधक और चोटी बेधक कीटों की पहली पीढी सक्रिय होती है। समय रहते नियंत्रण न होने पर यह फसल की पैदावार को भारी हानि पहुंचा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि किसान मई से जून के बीच अपनी फसल का उचित प्रबंधन कर संभावित हानि से बचाव करें। उनके अनुसार, इन कीटों की सूंडी गन्ना फसल की कोमल पत्तियों (गोफ) को खाती है, जिससे पौधों का मध्य भाग सूख जाता है। प्रभावित भाग को खींचने पर वह आसानी से निकल आता है और उसमें से दुर्गंध आती है। समय रहते उपाय कर फसल को सुरक्षित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- शीर्ष छेदक कीट के बढ़ते खतरे पर अलर्ट, किसानों को दी गई रोकथाम की सलाह प्रभावित पौधों को सूंडी और प्यूपा सहित जमीन की सतह से काटकर नष्ट कर दें, ताकि संक्रमण आगे न फैले। जिन पत्तियों या कल्लों पर ...