गन्ने के साथ तोरिया उगाएं, किसान बढ़ाएं अपनी आमदनी
महाराजगंज, अगस्त 24 -- महराजगंज, निज संवाददाता। गन्ने की खेती के साथ अब किसान खेत से अतिरिक्त कमाई भी कर सकेंगे। शरदकालीन गन्ने की बुआई के साथ तोरिया की सहफसली खेती कर किसान एक एकड़ में करीब 5 से 6 कुंतल तोरिया की उपज ले सकते हैं। खास बात यह है कि तोरिया महज 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है। इससे गन्ने की फसल के साथ किसानों को तिलहन की अतिरिक्त उपज मिल जाएगी और उनकी आय में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।
फायदा जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि शरदकालीन गन्ने के साथ तोरिया की सहफसली खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। इसके लिए गन्ने की बुआई ट्रेंच विधि से करना जरूरी है। खेत में गन्ने की कतारों के बीच पर्याप्त जगह होने से तोरिया की फसल आसानी से विकसित हो जाती है। उचित मात्रा में उर्वरक और वैज्ञानिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.