गन्ने के मिनी सीड किट की ऑनलाइन बुकिंग नौ से
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद की नई गन्ना किस्मों के सिंगल बड मिनी सीड किट की ऑनलाइन बुकिंग नौ अक्तूबर से शुरू होगी। किसान सुबह 10 बजे से गन्ना विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। ऑफलाइन बुकिंग नहीं होगी।परिषद के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार को.शा. 23232 के दो लाख और को.शा. 19231 के एक लाख सिंगल बड उपलब्ध कराए जाएंगे। को.शा. 23232 को सितंबर 2026 में प्रदेश में खेती के लिए अवमुक्त किया गया है। इन किस्मों से बेहतर उत्पादन, अधिक शर्करा और रोग-कीटों के प्रति प्रतिरोध मिलने की उम्मीद है। नोडल अधिकारी (बीज) डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि अक्टूबर में होने वाले मिठास मेला-2026 में किसानों को मिनी सीड किट बांटे जाएंगे। यह भी पढ़ें- 9 अक्तूबर से शुरू होगी गन्ने के मिनी सीड किट की ऑनलाइन बुकिंग एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.