मुजफ्फर नगर, नवम्बर 28 -- गंगा के रेत को गन्ने के नीचे छिपा कर ले जा रहे किसान पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए टैक्टर ट्रॉली को सीज कर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घटना पर किसान संगठन ने रोष प्रकट किया है। मोरना वन रेंज के शुकतीर्थ मे तैनात वन दरोगा अमित पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा गंगा से रेत का खनन करने पर पाबंदी लगाई हुई है इसके बावजूद भी रेत का खनन करने वाले बाज नहीं आ रहे है। जिसके लिए वह नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। जिस पर वन विभाग की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने के नीचे गंगा का रेत छिपा कर ले जा रहा है।मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की तो आरोपी ने ट्राली में गन्ने के नीचे रेत भरा हुआ था जिसे कब्जे में लेकर राहुल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.