मेरठ, फरवरी 18 -- बहसूमा। क्षेत्र के गांव समसपुर के मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गन्ने से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से बस में सवार कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बताते चलें कि सोमवार देर रात गांव समसपुर के पास गन्ने से लदा ट्रक मवाना शुगर मिल जा रहा था। पीछे से आ रही रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसमें यात्री अमित कुमार पुत्र पुखराज सिंह निवासी जीतपुरा थाना कोतवाली बिजनौर, संदीप पुत्र हरीश पाल निवासी पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, गगन पुत्र विनोद कुमार निवासी बुद्धविहार दिल्ली, सुमन पत्नी विनोद कुमार निवासी बुद्धविहार दिल्ली, प्रिया नंदिनी सिंह पत्नी मनीष कुमार निवासी बुद्ध व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.