मैनपुरी, मार्च 15 -- कोतवाली से महज कुछ कदम दूर लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। लाठी डंडे चले। एक दूसरे के कपड़े फाड़े गए और पथराव भी किया गया। इस दौरान हाइवे पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। घटना शनिवार को देर रात की है। कुरावली कोतवाली से महज 100 मीटर दूर जैन भवन के पास सोहेल पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला बैदनटोला की गन्ने के जूस की दुकान है। सोहेल की दुकान पर प्रदीप पुत्र डालचंद निवासी गिहार कॉलोनी गन्ने का जूस पीने आया था। प्रदीप ने जूस पी लिया तो सोहेल ने जूस के 10 रुपये मांगे। प्रदीप ने रुपये देने में आनाकानी की तो दोनों में विवाद हो गया। कुछ देर में गाली-गलौज शुरू हो गई और दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.