पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। गन्ना विकास परिषद मझोला क्षेत्र अंतर्गत गांव कुलारा में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पीलीभीत ने गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर फसल को कीट से बचाने के बारे में जानकारी प्रदान की। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने गांव कुलारा के किसान बलजीत सिंह, बूटा सिंह, जितेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, दिलबाग सिंह और जसवीर सिंह के प्लाट पर गन्ने के चोटी बेधक कीट के नियंत्रण के लिए फेरोमन ट्रैप लगवाया गया और कीट नियंत्रण करने की विधि और लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...