पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। बेर बीनने के बहाने 11 वर्षीय मासूम के साथ 17 वर्षीय किशोर ने गन्ने के खेत में ले जाकर कुकर्म किया। मासूम ने घर आकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 10 मार्च को शाम चार बजे उसके 11 वर्षीय पुत्र को गांव का ही 17 वर्षीय किशोर बेर बीनने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया।आरोप है कि किशोर ने उसके मासूम पुत्र के साथ कुकर्म किया। जब उसके पुत्र ने शोर मचाया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके पुत्र ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर जाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.