गन्ने के खेत में रातभर चला तलाश अभियान, नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
बलरामपुर, जुलाई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पूरी रात चले तलाश अभियान के बाद गन्ने के खेत से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 23 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। आरोप है कि गांव निवासी गोपाल चौहान पुत्र बालकराम चौहान एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसकी तलाश में निकल पड़े。
तलाश अभियान तलाश के दौरान पता चला कि आरोपी नाबालिग के साथ गांव के पास स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.