बिजनौर, मार्च 29 -- राजा का ताजपुर। क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर रोड पर गन्ने की कटाई के दौरान वन्य जीव के तीन नन्हे शावक मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार को ताजपुर निवासी किसान जितेंद्र कुमार मुस्सेपुर रोड पर अपने खेत में गन्ने की कटाई कर रहा था। इसी दौरान सूखी पत्तियों के बीच हलचल होने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो तीन छोटे-छोटे शावक दिखाई दिए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शावकों को देखने के लिए भीड़ जुट गई। क्षेत्र में पहले से गुलदार की सक्रियता की चर्चाओं के चलते ग्रामीणों में भय है। वन विभाग के अधिकारियों को शावकों की सूचना दीगयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...