गन्ने के खेत में मिली खोपड़ी की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त
देवरिया, जुलाई 16 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार मिश्रौली गांव स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार को मिली मानव खोपड़ी (सिर का कंकाल) की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। मंगलवार को गांव के एक गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल से एक साड़ी, चप्पल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था। इन सामानों के आधार पर गांव की करीब 20 दिनों से लापता एक महिला के परिजनों ने उसकी पहचान होने का दावा किया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि केवल सामान के आधार पर पहचान की पुष्टि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.