बहराइच, जून 25 -- बहराइच, संवाददाता। रामगांव इलाके में बुधवार देर शाम गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की। शव की पहचान के प्रयास विफल होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया। गुरुवार को उसके शव की पहचान परिजनों ने मानसिक विक्षिप्त महिला के रूप में की है। रामगांव थाने के गोविंदपुर गांव में बुधवार शाम कुछ महिलाए गन्ने के खेत में गई। वहां महिला के शव को देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात शुरू की। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया। गुरूवार सुबह मटेरा थाने के कुरवारी के मजरे रहमतपुरवा गांव निवासी लोग पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान रहमतपुरवा निवासनी स...