बगहा, जनवरी 2 -- मझौलिया। बखरिया पंचायत के वार्ड-6 के पठखौलिया में गन्ने के खेत में तीन दिनों से लापता जोखन दास (65) का शव शुक्रवार को मिला। परिजनों ने गला दबाकर बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर एसडीपीओ विवेकदीप व थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मैंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से अब तक आवेदन नहीं मिले हैं। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जांच की है व नमूने इकट्ठे किये हैं। बताया गया है कि जोखन दास बीते तीन दिनों से घर से लपाता थे। परिजनों ने पंचायत की मुखिया कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.