पीलीभीत, मई 8 -- खेत में दवा का छिडकाव कर रहे युवक पर झाड़ियों में निकलकर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह देखकर जब पास के युवक बचाने आए तो तेंदुआ ने उनको भी नहीं छोड़ा। सभी पर हमलाकर लहुलुहान कर दिया। शोर गुल पर खेतों पर काम कर रहे अन्य तमाम लोग बचाव के लिए पहुंच गए। गांव में सूचना पहुंची तो वहां से भी भीड़ खेत पर आ गई। ग्रामीणों ने हमलावर तेंदुआ को घेर लिया। जानकारी दिए जाने के बाद भी वन विभाग की टीम बिना संसाधन के पहुंची तो इ स पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों के कपड़ों से तेंदुआ को बांध कर वन विभाग की टीम उसे ले गई। यह भी पढ़ें- दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पहले पकड़ाया फिर छोड़कर भागे लोग, लगी रही सैकड़ों की भीड़ घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- बाघ नहीं तेंदुआ निकला, दो दिनों से कुशीनगर के सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत य...