लखीमपुरखीरी, मई 21 -- लखीमपुर। कोतवाली निघासन क्षेत्र के अंतर्गत चिडिमारनपुरवा गांव में 30 वर्षीय एक विवाहिता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में गन्ने के खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। मामले की जांच पुलिस में जुटी है।चिडिमारनपुरवा निवासी छोटेलाल की पत्नी रीता (30 वर्ष) बुधवार की रात करीब 10 बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार वालों ने रात में ही आसपास के घरों और रिश्तेदारों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन रीता का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 400 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में लगे शीशम के पेड़ से रीता का शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ शिवम कुमार, कोतवाल अवधराज स...