गन्ने के खेत में पानी लगाते समय सर्पदंश से किसान की मौत
शाहजहांपुर, जून 30 -- बंडा। गन्ने के खेत में पानी लगा रहे किसान की जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव ररुआ निवासी 45 वर्षीय शिवकुमार रविवार देर रात अपने गन्ने के खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्र हर्षित ने पहले झाड़-फूंक कराई, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सर्प दंश से किसान की मौत पत्नी विमला देवी, पुत्र हर्षित व वर्षित का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह भी पढ़ें- ज़हरीले जंतु के काटने से महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.