बस्ती, अक्टूबर 3 -- बस्ती। गौर थानाक्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हलुआ गांव स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।

घटना का विवरण थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि घटना 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि नाबालिग घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक उसे गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस कार्रवाई परिजनों की तहरीर के आधार पर गौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ...