हरदोई, जनवरी 19 -- हरदोई। भरिगवां गांव निवासी रामऔतार ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा अर्पित रविवार शाम करीब चार बजे खेत की ओर गन्ने की पत्ती लेने गया था। उसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.