बलरामपुर, मार्च 15 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। बराबर रेंज के क्षेत्र विजयीडीह व पूरेछीटन गांव के सीमा के पास रविवार सुबह करीब छह बजे तेंदुआ गन्ने के समीप तेंदुआ भागता दिखाई दिया। राहगीर रामधीरज तेंदुआ को देखकर भयभीत हो गए। अपनी साइकिल छोड़कर दूर भाग खड़े हुए। शोर करने पर तेंदुआ नाला की तरफ भाग गया। जबकि बीते 27 जनवरी को भी तेंदुआ इसी स्थान के पास दिखाई पड़ा था। जिसके कारण ग्रामीण के लोग डरे व सहमे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पिछले दो माह से इसी स्थान पर कई बार देखा गया है। रामधीरज ने बताया कि सुबह अपने गांव से महाराजगंज कस्बा के लिए जा रहे थे, तभी तेंदुआ पूरेछीटन गांव के सीमा के समीप गन्ने के पास दिखाई पड़ा। जिसके कारण भयभीत होकर अपनी साइकिल छोड़कर भाग खड़े हुए। शोर करने पर तेंदुआ नाला की तरफ भाग निकला। लगभग दो माह से ग्रामीण ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.