बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वेक्षण प्रक्रिया एक मई से प्रारंभ होकर 30 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगी। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गन्ना विकास समिति लिमिटेड बलरामपुर, तुलसीपुर व उतरौला के क्षेत्रों में कुल 138 टीमों को इस कार्य के लिए तैनात किया गया है। ये टीमें निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गांवों का भ्रमण करेंगी।उन्होंने बताया कि इस बार गन्ना सर्वेक्षण कार्य पूरी तरह से जीपीएस आधारित होगा। मीट्रिक प्रणाली के माध्यम से खेतों की सटीक पैमाइश सुनिश्चित की जाएगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसानों के राजस्व अभिलेखों का सत्यापन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गन्ना सर्वेक्षण के लिए खेतों में उतरी टीम इस सर्वेक्षण का मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.