लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- चपरतला, संवाददाता। पेड़ी प्रबंधन को जागरूक करने के लिए गन्ना समिति मैगलगंज किसानों को मल्चर मशीन किराये पर दे रही है। समिति के सचिव नंदलाल ने बताया कि गन्ने की सूखी पत्तियों को जलाने के बजाय मल्चर का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि पत्तियां जलाने से खेत में मौजूद लाभकारी मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। जिससे मिट्टी की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मल्चर मशीन से गन्ने की पत्तियां बिल्कुल महीन होकर खेत में ही फैल जाती हैं जो पानी लगने पर सड़कर प्राकृतिक खाद का काम करती हैं। इससे जमीन की उर्वरता बढ़ती है और गन्ने के उत्पादन में भी वृद्धि होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.