बाराबंकी, मार्च 29 -- बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना विकास विभाग के माध्यम से सिंगल बेड नर्सरी तैयार कराई जा रही है। इसके लिए चार समूहों का चयन कर उन्हें नर्सरी तैयार करने के लिए गन्ने की आपूर्ति की गई है। महिलाओं को इस कार्य के लिए प्रशिक्षण देकर कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों का चयन गन्ने की नर्सरी तैयार करने के लिए किया गया है। इसमें लक्ष्मी माता महिला स्वयं सहायता समूह बुढवल, जय निहाल दास बाबा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह हैदरगढ़, एकता महिला स्वयं सहायता समूह अरुआ दरियाबाद व लक्ष्मी माता महिला स्वयं सहायता समूह नानमऊ शामिल हैं। इन समूहों की महिलाओं को गन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.