अमरोहा, मार्च 8 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की अतरासी स्थित फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी कामेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना विभाग ने गन्ने की कई प्रजातियों को प्रतिबंधित कर दिया है। उनका कहना है कि विभाग का यह निर्णय गलत है। इससे किसानों के सामने गन्ना बीज का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि गन्ने की बुवाई के लिए किसानों को गन्ना समितियों से बीज उपलब्ध कराया जाए। छुट्टा पशु और आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जाए। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने,संचालन राजवीर सिंह ने किया। इस दौरान योगेंद्र सिंह, आदेश कुमार पैसल, महेंद्र सिंह, हेमेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.