बरेली, मई 3 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के हरेली अलीपुर निवासी चंद्रपाल उम्र करीब 58 वर्ष 25 मार्च को शाम के समय खेत पर थे, वहां कूड़े में आग लग गई। पड़ोस के गेहूं की कटी फसल में आग लग गई। पड़ोस में ही उनके भाई महेंद्र की गन्ने की फसल खड़ी थी। आग गन्ने की फसल में लगने लगी तो बुजुर्ग चंद्रपाल भाई की गन्ने की फसल को बचाने को आग बुझाते समय झुलस गए। परिजनों ने चंद्रपाल को बरेली निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया, शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल वालों द्वारा फतेहगंज पूर्वी थाना में सूचना भेजी गई जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- लिटायाही गांव में करंट लगने से किसान की मौत थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.