गन्ने की फसल में रोग-कीट नियंत्रण की दी जानकारी
बहराइच, अगस्त 13 -- तेजवापुर, संवाददाता। क्षेत्र के गंगापुरवा गांव में गुरुवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक बहाजुद्दीन अहमद व जोनल अधिकारी प्रमोद यादव ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारले चीनी मिल की ओर से किसानों को 55 प्रतिशत सब्सिडी पर कृषि किट उपलब्ध कराई जा रही है। जिन खेतों में गन्ने की बढ़वार कम है, वहां चीनी मिल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही किट का प्रयोग किया जा सकता है। किट में एक किलो इफ्को एनपीके 0:52:34, इमिडाक्लोप्रिड 100 मिलीलीटर, ह्यूमिक 98 प्रतिशत आधा किलोग्राम तथा सूक्ष्म पोषक तत्व आधा किलोग्राम शामिल हैं। इसके साथ चार किलोग्राम यूरिया को 200 लीटर पानी में मिलाकर लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में छिड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.