गन्ने की फसल पर सफेद मक्खी का हमला
बागपत, अगस्त 12 -- बागपत। बारिश और यमुना की बाढ़ के बाद गन्ना फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मक्खी फसल में नुकसान पहुंचा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों से शिकायत मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी गांवों में पहुंचकर खेतों का दौरा शुरू कर दिया। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक भी किसानों को सफेद मक्खी से बचाव के तरीके बता रहे है। बागपत जनपद की गन्ना मुख्य फसल है। 70 हजार हेक्टयेर से अधिक कृषि भूमि पर गन्ने की पैदावार होती है। इस बार गन्ना फसल का उत्पादन बढ़ने के आसार थे। किसान भी रोग रहित गन्ना फसल देखकर खुश थे, लेकिन मानसूनी बारिश और यमुना, हिंडन ओर कृष्णा नदी में आई बाढ़ के बाद किसानों सफेद मक्खी ने किसानों की नींद उड़ा दी है। इसकी वजह गन्ना फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप बढ़ना है। मक्खी फसल के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.