मुरादाबाद, मई 6 -- मुरादाबाद। गन्ने की फसल पर ब्लैक बग (काला चिटका) का प्रकोप दिखाई दे रहा है। गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर की ओर से इस पर एडवाइजरी जारी की गई है। जिससे किसान इस बीमारी से अपने गन्ने को बचा सकें। शोध संस्थान ने गन्ना फसल में ग्रीष्मकालीन चूसक कीटों के बढ़ते प्रकोप से किसानों को सावधान किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि वर्तमान समय में कीटों की पहचान एवं नियंत्रण आवश्यक है। काला चिकटा (ब्लैक बग) कीट काले रंग का होता है। अप्रैल से जून के बीच गर्म एवं शुष्क मौसम में इसका प्रकोप ज्यादा होता है। प्रभावित पौधों की पत्तियाँ पीली पड़ जाती हैं तथा उन पर कत्थई रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। यह पत्तियों एवं गन्ने के गोप के मध्य रस चूसता है, जिससे गन्ने की बढ़वार रुक जाती है। थ्रिप्स बहुत छोटे (2-3 मिमी) आकार के कीट, मादा गहरे भूरे एवं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.