नई दिल्ली, मई 5 -- UP News: यूपी में गन्ना विकास व चीनी उद्योग विभाग ने फसल को कीटों से बचाने के लिए अलर्ट जारी किया है। अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ला के अनुसार गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा है। फसल को बचाने के लिए गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर ने जरूरी सुझाव दिए हैं। अपर गन्ना आयुक्त का कहना है कि तापमान अधिक होने के कारण प्रदेश में गन्ने के पौध और पेड़ी फसल में चूसक कीटों का प्रकोप देखा जा रहा है। जिससे फसल की वृद्धि और उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उप्र गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर ने इन चूसक कीटों की पहचान, लक्षण और प्रभावी नियंत्रण के लिए किसानों से विस्तृत जानकारी साझा की है।कीटों की पहचान और नुकसान - काला चिकटा (ब्लैक बग) चूसक कीट काले रंग का होता है। - अधिक तापमान व शुष्क मौसम में इसका प्रकोप होता है। - अप्रैल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.