गन्ने की फसल के बीच खिला थाईलैंड गेंदा
पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। अब गन्ने की खेती घाटे का सौदा नहीं रह गई है। गन्ने के साथ सह फसली लेकर किसान आर्थिक रूप से समृद्धशाली बन रहे हैं। ऐसे ही सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर क्षेत्र के मरौरी खास गांव के प्रगतिशील किसान अनिल सिंह है, जो गन्ने के साथ बहुफसली लेकर नया संदेश दिया है। वह प्राकृतिक खेती के रूप में गन्ने के साथ गेंदा, उर्द, मूंग, भिंडी आदि की फसलें लेकर रोजाना हजारों रुपये कमा रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मरौरी खास में प्रगतिशील कृषक एवं भूतपूर्व सैनिक अनिल सिंह के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा अपनाई जा रही प्राकृतिक खेती एवं बहुफसली कृषि प्रणाली के बारे में जानकारी ली। वह सह फसली प्राकृतिक खेती के रूप में ले रहे हैं। प्रगतिशील किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.