शामली, अप्रैल 8 -- शामली। जनपद के शामली चीनी मिल क्षेत्र में गन्ने की फसलों पर चोटी बेधक कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाल ही में किए गए निरीक्षण में पाया गया कि गन्ने के तनों में चोटी बेधक की सूंड़ी प्रवेश कर चुकी है, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। क्षेत्र के गांव मलैंडी में लगभग 150 किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से शामली शुगर मिल द्वारा क्रय केंद्र मलैंडी प्रथम के पास किसान हरवीर और संजीव के खेतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन खेतों में करीब 80 प्रतिशत गन्ने के तनों में सूंड़ी का प्रकोप पाया गया, जो तनों को अंदर से नष्ट कर रही है। किसानों को बताया गया कि इस कीट की पहचान पत्तियों की मध्य शिरा पर लाल-सफेद रंग की लकीरों से की जा सकती है, जहां से सूंड़ी तने में प्रवेश करती है। इसके अलावा कुछ कल्लों में छर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.