गन्ने की पौध का विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण, किसानों को दी जानकारी
पीलीभीत, मई 27 -- बरखेडा। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल क्षेत्र के कई गांवों में जाकर गन्ना की पौध का निरीक्षण किया गया। जिसमे उप्र गन्ना शोध परिषद के पौधा रोग विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुजीत प्रताप, कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. नीलम कुरील एवं पादप प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार शामिल रहे। बरखेड़ा, नकटा मुरादाबाद, बहादुरपुर हुकमी, गाजीपुर कुंडा, तिहुलिया, पुरैना, पुन्नापुर पुरैना, धल्लिया, कटाकवारा, अटकोना, परसिया, गंगूपुर, पकरिया मंगली, वीरमपुर, बहार जागीर, पुरैनिया एवं नवदिया मेथी में गन्ना की फसल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गन्ना फसल में रोग एवं कीटों की स्थिति, विभिन्न गन्ना प्रजातियों की बढ़वार, फसल की गुणवत्ता एवं खेतो की समग्र स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को गन्ना फसल में रोग एवं कीट प्रबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.