पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पूरनपुर। खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया। साथी मजदूरों ने शोर शराब कर बाघ को भगाकर मजदूर की जान बचाई। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पलिया रेफर कर दिया गया। बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। थाना हजारा के गांव मुरैनिया गांधी के रहने वाले भारत पुत्र राजेंद्र बुधवार को गांव के पदम सिंह के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। उनके अलावा गांव के ही आधा दर्जन अन्य मजदूर भी गन्ना छील रहे थे। इस दौरान खेत में छिपे बाघ ने अचानक भारत पर हमला कर दिया। इससे भारत चिल्लाने लगे। साथ काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंच गए और शोरशाराबा करने लगे। इस पर बाघ भारत को छोड़कर पास के खेत में चला गया। बाघ हमले की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। दर्जनों लोग मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.