पटना, अगस्त 22 -- राज्य के पैक्स गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने में मदद करेंगे। किसानों तक गन्ना उद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आवेदनों का सत्यापन आदि कार्यों में भी सहभागी बनेंगे। गन्ना उद्योग विभाग खेती का दायरा बढ़ाने और योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सहकारिता विभाग के अन्य पदाधिकारियों की भी मदद लेगा। इसके लिए ईख आयुक्त अनिल कुमार झा और सहकारिता विभाग के निबंधक रजनीश कुमार सिंह ने संयुक्त आदेश जारी किया है। दोनों विभागों के जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेवारी तय की गई है। जिन कार्यों का दायित्व तय किया गया है, उनमें चीनी मिल सहकारी समिति का गठन, बीज विकास योजना, गन्ना यंत्रीकरण योजना, नए क्षेत्रों में गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम तथा गन्ने की खेती में जैविक खाद के ...