सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। जिले में गन्ने की कमी और पॉपुलर के बढ़ते रकबे आदि के चलते इस बार चीनी मिलों का पेराई सत्र समय से पहले ही सिमटता नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि मार्च का दूसरा हफ्ता भी ठीक से शुरू नहीं हुआ और जिले की सात में से तीन चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं, जबकि तीन ने आज व कल यानी 9 और 10 मार्च का बंदी नोटिस जारी कर रखा है। विभाग के अनुसार, दया शुगर मिल गागलहेड़ी 6 मार्च तथा बजाज शुगर मिल गांगनौली 7 मार्च को बंद हो गई। सरसावा कॉपरेटिव मिल फरवरी के मध्य में ही गन्ने की कमी के कारण बंद हो चुकी है। यही नहीं, उत्तम शुगर शेरमऊ, वेव शुगर बिड़वी व नानौता कॉपरेटिव चीनी मिल तीनों ने आज व कल यानी 9 व 10 मार्च को पेराई सत्र समाप्त करने का नोटिस दे दिया है। कुल मिलाकर जिले में एकमात्र देवबंद त्रिवेणी शुगर मिल ही है जिसके 25 मार्च तक चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.