गोपालगंज, मार्च 26 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड के विशुनपुरा कोठी में भारत चीनी मिल द्वारा वसंतकालीन गन्ने की खेती को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यपालक उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने किसानों को कम लागत में गन्ने की अच्छी फसल की उपज करने का तरीका बताया गया। गोष्ठी में किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखी। जिसका समाधान मौके पर ही अधिकारियों द्वारा किया गया। मिल से मिलने वाले गन्ना बीज, अनुदानित सिंचाई पाइप, मोटर के विषय में जानकारी दी गई। मौके पर क्षेत्रीय पदाधिकारी पंकज सिंह सहित कई किसान थो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...