बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- त्रिवेणी इंजीनियरिंग एन्ड इंडस्ट्रीज शुगर यूनिट साबितगढ़ को विगत कई दिनों से पेराई क्षमता के अनुरूप गन्ना उपलब्ध नहीं होने के कारण मिल बन्द हो गया है। पूर्व में मिल प्रबंधन की ओर से कई बार मिल बंदी का नोटिस दिया जा चुका है। बुधवार को मिल प्रबंधन की ओर से मिल बंदी का अंतिम नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को पूर्ण तरह से बन्द कर दिया जाएगा। उसके बाद यदि किसान के पास गन्ना शेष रहता है तो मिल उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।मिल की ओर से मिल के सफलतापूर्वक संचालन में सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...