बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। यदु शुगर मिल बंद होने के बाद आवंटित गन्ने की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में पुलिस वीनस चीनी मिल के मालिक व अध्यासी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें किसानों से गन्ना खरीदने वाले दो स्थानीय व्यक्ति, वीनस चीनी मिल का अध्यासी और मिल का मालिक शामिल हैं। आरोप है कि किसानों से कम दर पर गन्ना खरीदकर बाहरी चीनी मिलों को अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था, जिससे अधिकृत मिलों और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि यदु शुगर मिल सुजानपुर, बिसौली बंद होने के बाद गन्ना आयुक्त के आदेश से क्षेत्र के किसानों का पेराई योग्य गन्ना बाहरी जिलों की चीनी मिलों को आवंटित किया गया था। 25 फरवरी की शाम क्षेत्र भ्रमण के द...