पीलीभीत, जुलाई 8 -- ललौरीखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन भानू की ब्लॉक स्तरीय पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ने नौ सूत्रीय मांगों को उठाया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र विकास खंड अधिकारी को दिया। पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल ने कहा की सरकारी विद्यालय को मर्ज किया जाना गलत है। सरकारी स्कूलों का संरक्षण किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सरकारी विद्यालय खोला जाए। तहसील अध्यक्ष अमरिया राम गोपाल प्रजापति ने कहा समस्त ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक ग्राम पंचायत में चिकित्सालय खोले जाएं। जिला सचिव डालचंद मौर्य ने कहा एकल शिक्षा नीति का होना आवश्यक है। प्राइवेट स्कूल शिक्षा के नाम पर व्यवसाय कर रहे हैं। जिला महासचिव रघुवर सिंह प्रजापति ने कहा कि सांसद विधायकों के बच्चों को भी सरकारी विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.