आगरा, जून 27 -- न्योली शुगर मिल के अधिकारियों के द्वारा पेराई सत्र 2025-26 का 19 करोड़ 45 लाख 47 हजार रुपए किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने पर प्रबंध तंत्र के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला गन्ना अधिकारी की तहरीर पर इस मामले में सोरों कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। सोरों पुलिस को दी तहरीर में जिला गन्नाधिकारी ने कहा कि न्यौली शुगर मिल के द्वारा पेराई सत्र 2025 -26 में 10.37 लाख कुंटल गन्ने की खरीद की गई। जिसका वाजिब देय गन्ना मूल्य अंकन 41 करोड़ 23 लाख 50 लाख रुपए व देय गन्ना विकास अंशदान अंकन 57.06 लाख रुपए हुआ। यह भी पढ़ें- 42.62 करोड़ के बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोप चीनी मिल को निरंतर निर्देशित करने के बाद भी मिल के द्वारा नियमानुसार गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया। 19 जून 2026 तक चीनी मिल पर अवशेष गन्ना मूल्य अंकन 191...