गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए
रिषिकेष, सितम्बर 9 -- अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल की बुधवार को गन्ना समिति किसान भवन में आयोजित बैठक में बढ़ती महंगाई समेत किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान डोईवाला चीनी मिल के ईडी को ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य 700 रूपए प्रति कुंतल करने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ने कहा कि बढ़ती महंगाई और कृषि लागत से किसान परेशान हैं। खाद, कृषि यंत्र और दवाइयों की कीमतें बढ़ने से खेती लगातार महंगी हो रही है। सरकार को किसानों के हित में गन्ने का लाभकारी मूल्य कम से कम 700 रुपये प्रति कुंतल घोषित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- गन्ने का भाव 600 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.