रुडकी, सितम्बर 28 -- मंगलौर, संवाददाता। लिब्बरहेड़ी गांव में भारतीय किसान यूनियन रोड़ की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। आगामी गन्ना पेराई सत्र को लेकर किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही किसानों के खेतों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली संबंधी कार्रवाई का विरोध जताया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रमेश चंद ने की। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव पेराई सत्र शुरू होने से कम से कम दो माह पहले घोषित किया जाना चाहिए, ताकि किसान फसल को लेकर पहले से योजना बना सकें। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...