मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ने गन्ने के नए पेराई सत्र 2026-27 से पहले गन्ने का भाव 600 रुपया प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। किसान नेताओं ने 25 अक्टूबर से चीनी मिलों का संचालन शुरू कराने सहित कई मांगें उठाते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में किसान नेताओं ने कहा कि खेती में इस्तेमाल होने वाले खाद, कीटनाशक और डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है। महंगाई के कारण किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। खेती में अधिक खर्च होने और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि गन्ने का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक ...