लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- अजबापुर चीनी मिल के रीजन मैगलगंज के ग्राम बख्तियारपुर में गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान रीजनल हेड रमेश चंद्र चौधरी ने गन्ने की बेहतर उपज के लिए खेत की तैयारी, स्वस्थ एवं प्रमाणित गन्ना बीज का चयन, उन्नत बुवाई विधि, संतुलित उर्वरक प्रयोग, अन्तरवर्तीय खेती, खरपतवार नियंत्रण, मृदा परिरक्षण तथा फसल अवशेष प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चीनी मिल की ओर से संचालित 'अधिक उपज बढ़ाओ अभियान' की जानकारी देते हुए बताया कि 1500 से 1999 कुंतल गन्ना उत्पादन पर 10,000 व 2000 से 2499 कुंतल उत्पादन पर 20,000 तथा 2500 कुंतल से अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को 30,000 का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.