मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गन्नीपुर बेझा गांव से गायब किशोर विकास कुमार (16) को सकरा पुलिस ने समस्तीपुर जिले के मोरसर बहादुरपुर गांव से मंगलवार को बरामद किया है। वह अपनी मां के ननिहाल में जाकर छुपा था। सोमवार को किशोर के गायब होने पर पिता मिथिलेश कुमार सिंह ने कई ग्रामीणों पर अपहरण कर गायब करने की एफआईआर सोमवार की देर रात को दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि तीन दिन पहले भी आरोपियों ने उसे घर से ले जाकर एक बगीचा में पिटाई की थी। किशोर ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पिटाई की थी। उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके चलते मां के ननिहाल में भाग गया था। मोबाइल भी बंद कर रख दिया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बरामद किशोर का बयान कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.