कुशीनगर, जुलाई 30 -- कुशीनगर। जिले में पेराई सत्र 2026-27 के लिये गन्ना ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम 30 अगस्त तक पूरा किया जाना है। इसके लिये जिले के कुल 1488 राजस्व गन्ना ग्रामों में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों तथा चीनी मिल कर्मियों की संयुक्त टीमों की कुल संख्या 181 गठित की गई है। जिला गन्ना अधिकारी हूदा सिद्दीकी ने बताया कि ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही सर्वे सट्टा प्रदर्शन टीम द्वारा आपत्ति रजिस्टर में कृषकों की आपत्तियाँ दर्ज की जा रही हैं। अब तक कुल 1185 शिकायतें गन्ना कृषकों द्वारा प्राप्त हुई हैं, जिनका परिषद व समिति स्तर से ससमय सुधार कृषक हित में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक गन्ना सर्वे से संबंधित 455, कृषि योग्य भूमि से संबंधित 177, गाटा से संबंधित 92, आधार नंबर से संबंधित 6...