हरदोई, मई 2 -- हरदोई। जिले में पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। इस सर्वे के माध्यम से गन्ने के रकबे, उत्पादन और फसल की स्थिति का सटीक आंकड़ा तैयार किया जाएगा। विभाग ने इस बार सर्वेक्षण प्रक्रिया को आधुनिक बनाते हुए एंड्रॉयड मशीनों के जरिए डेटा एकत्र करने की व्यवस्था की है। जिससे पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जा सके। गन्ना विभाग की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे सर्वे टीम को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। अपने खेतों का पूरा विवरण दर्ज कराएं। साथ ही ऑनलाइन घोषणा अवश्य करें, ताकि भविष्य में गन्ना पर्ची जारी होने और भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न आए। यह भी पढ़ें- अधिकारी पारदर्शिता के साथ करें गन्ना सर्वेक्षण कार्य उनका सट्टा सुचारु रूप से चलता रहे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरियावां संजय सिंह ने बत...