बाराबंकी, मई 23 -- बाराबंकी, संवाददाता। गन्ना सर्वेक्षण व सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी, चीनी मिल के अधिकारी व पर्यवेक्षकों के साथ हैदरगढ़ क्षेत्र में गन्ने के खेतों में पहुंच सत्यापन किया। एक किसान के खेत में हुए सर्वे के बाद सत्यापन में चार प्रतिशत अधिक क्षेत्रफल मिला। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति लि. बुढ़वल व बलरामपुर चीनी मिल्स लि. इकाई हैदरगढ़ चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम सराय गौर के किसान राजेश कुमार सिंह के यहां पौधा गन्ना के क्षेत्रफल का सत्यापन किया गया जो 0.379 हेक्टेयर प्राप्त हुआ, जोकि पूर्व सर्वेक्षित 0.364 हेक्टेयर से 0.015 हेक्टेयर (4%) अधिक पाया गया। अन्य किसान श्रवण कुमार सिंह के पेड़ी गन्ना का सत्यापन किया गया जो यथावत मिला। गन्ना सर्वेक्षण में तैना...