अमरोहा, अप्रैल 29 -- गन्ना सर्वेक्षण कार्य सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वेव शुगर्स परिसर में गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गन्ना विभाग परिषद धनौरा, अमरोहा एवं चांदपुर के संयुक्त संयोजन में कर्मचारियों व किसानों को सर्वे प्रक्रिया व नियमों की जानकारी दी गई। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि सर्वे कार्य सुबह छह बजे से शुरू होगा। गांवों में एक से दूसरे छोर तक बिना कोई प्लॉट छोड़े गन्ना फसल एवं पेड़ी के खेतों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे रजिस्टर सही तरीके से भरने व आंकड़ों को सटीक दर्ज करने के निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गन्ना फसल में लगने वाले रोग व कीटों की पहचान के साथ ही उनके नियंत्रण के उपाय की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- 1 मई से शुरू होगा गन्ना सर्वे, तैयारी तेज आवश्यक दवाओं के संतुलित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.